फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो नशा तस्करों को हेरोइन समेत दबोचा

Mon, 18 Aug 2025 07:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। फिरोजपुर रेंज की एएनटीएफ टीम ने मोगा जिले में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके कब्जे से 268 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रसाद सिंह निवासी मोहल्ला अंगदपुरा, मोगा और राजिंदर सिंह निवासी बुकन वाला रोड, मोगा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन का नेतृत्व जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने किया। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें