चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों पर वार अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के 499 ठिकानों पर एक साथ रेड की और 179 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त 80 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई जबकि 113 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। विभाग के अनुसार जनता गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के संबंध में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर सूचना दे सकती है।
इसी तरह पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान भी जारी है। पुलिस ने रविवार को नशा तस्करी में 86 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 878 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम भुक्की, 523 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। साथ ही 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर इलाज के लिए राजी किया गया।