चंडीगढ़। गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार से शुरू हुए राष्ट्रीय कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और अन्य नेता भी पहुंचे।
राष्ट्रीय अधिवेशन में पंजाब से जुड़े मुद्दों पर सीनियर लीडरों से चर्चा हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से वड़िंग और बाजवा ने किसान, खेतीबाड़ी, महंगाई, बेरोजगारी और पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मंत्री और जालंधर के विधायक परगट सिंह, विधानसभा में डिप्टी सीएलपी लीडर अरुणा चौधरी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई सीनियर लीडर पहुंचे। इस दौरान 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावा से पहले प्रदेश से जुड़े मुद्दाें को लेकर जनता के बीच लेकर जाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।