फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तैयारी में जुटा पंजाब, कर्मियों की हाजिरी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना में लगे कर्मियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। साथ ही राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतों की गिनती का हर राउंड अपडेट भारतीय चुनाव आयोग को भेजना अनिवार्य होगा। जल्द ही पंजाब चुनाव आयोग जिलों में मतगणना की चल रही तैयारियों की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन

पंजाब के इस बार चुनावी रण में ओवरऑल 73 प्रतिशत मतदान हुआ है। 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2017 के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ है। मतदान के बाद अब पंजाब चुनाव आयोग मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। आयोग की ओर से राज्य के 23 जिलों के अधिकारियों को इसको लेकर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जारी कर दिए हैं। आयोग की तरफ से कहा गया है कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसके लिए पूर्वाभ्यास जरूरी किया गया है। पहला पूर्वाभ्यास 3 मार्च को पूरा हो गया है। अब 9 मार्च को मतगणना के पूर्वाभ्यास को अंतिम रूप दिया जाएगा। आयोग की तरफ से मतगणना में लगे कर्मियों की 100 प्रतिशत उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों को हर राउंड की मतगणना की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजने के निर्देश दिए।
आपात स्थिति का भी प्रशिक्षण
मतगणना में लगे कर्मियों को आयोग की तरफ से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान आने वाली आपात स्थिति से निपटने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतगणना में लगे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को चुनाव पास बनाए जाएंगे। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

दो हॉल में होगी गिनती
कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार मतों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा के स्तर पर दो हॉल की व्यवस्था की गई है। इससे महामारी से बचने में सहायता मिलेेगी। मतगणना के दौरान कर्मियों के साथ ही राजनीतिक दलों के एजेंटों को भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें