फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खरीफ सीजन से पहले चावल का उठान तेजी से किया जाए पूरा, पंजाब सरकार ने केंद्र से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मंत्रिमंडल समूह ने मंगलवार को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की अध्यक्षता में धान खरीद तैयारियों की समीक्षा की। समूह ने केंद्र सरकार से पंजाब से चावल की उठान गति तेज करने की अपील की। इसका लक्ष्य आगामी धान सीजन के लिए पर्याप्त भंडारण जगह उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल भी बैठक में मौजूद थे। सरकार ने चावल मिलर्स को खरीद सीजन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। नई नीतियों के तहत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुख्यालय की अनुमति के बिना मिलर्स से कोई रिकवरी नहीं होगी। आगामी कस्टम मिलिंग नीति में शेलर मालिकों को ढुलाई का भुगतान सीधे किया जाएगा। मिलर्स ने अनलोडिंग, ग्रेडिंग खर्च और पंजीकरण तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने समेत कई मांगें रखीं। राज्य सरकार ने उनके हितों की रक्षा का भरोसा दिया। धान आवंटन में भेदभाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें