फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना की पंजीकरण प्रक्रिया को किया सरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आसान कर दिया है। अब प्रदेश भर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ मौके पर ही तुरंत पंजीकरण करवाया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही मंत्री डॉ. बलबीर ने ग्राम स्तरीय उद्यमियों के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन योजना की भी शुरुआत की है जिसके तहत कॉमन सर्विस सेंटर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को पंजाब सरकार के भीतर काम में प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग ने योजना के तहत 100 प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए भी अभियान शुरू किया।
कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और उपायुक्तों के साथ वर्चुअल उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को पंजीकरण अभियान का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब का कोई भी निवासी आधार कार्ड और पंजाब की मतदाता पहचान पत्र के साथ किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर या पंजीकरण शिविर में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन योजना से ग्राम स्तरीय उद्यमियों में ऊर्जा का संचार होगा। प्रत्येक कॉमन सर्विस सेंटर को पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का सक्रिय केंद्र बनाया जाएगा। वर्चुअल बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल, पंजाब डेवलपमेंट कमीशन के सदस्य अनुराग कुंडू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें