फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब सरकार ने शराब से कमाए 8841.40 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीरवार को बताया कि आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2022-23 के दौरान राजस्व में ऐतिहासिक 2587 करोड़ रुपये (41.41 फीसदी) की बढ़ोतरी दर्ज की है। आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 6254.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 2022-23 के दौरान शराब की बिक्री से 8841.4 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया।
विज्ञापन

पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने 41.41 प्रतिशत की रिकाॅर्ड बढ़ोतरी नई आबकारी नीति को समर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान राज्य में आबकारी राजस्व की बहुत कम बढ़ोतरी दर्ज की गई और कई बार राज्य में आबकारी वसूली में नकारात्मक रुख भी देखा गया। ताजा आंकड़े जारी करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष के मुकाबले 6254.74 करोड़ रुपये की वसूली के साथ -1.2 प्रतिशत की नकारात्मक बढ़ोतरी दर रिकाॅर्ड की गई थी। वर्ष 2020-21 में बीते वर्षों के मुकाबले 6335 करोड़ के साथ 23.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है लेकिन 2019-20 में 5117 करोड़ रुपये की वसूली के साथ -0.7 फीसदी की नकारात्मक कमी दर्ज की गई थी। 2018-19 में 5155.86 करोड़ के साथ .33 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी जबकि 2017-18 में 5139 करोड़ के साथ 16.6 फीसदी की बढ़ोतरी लेकिन 2016-17 में 4406 करोड़ की वसूली के साथ फिर नकारात्मक -8.15 फीसदी कमी देखी गई थी।



शराब ठेकों की लाइसेंस फीस से कमाए 8007.45 करोड़
चीमा ने बताया कि आबकारी विभाग ने वर्ष 2023-24 के लिए रिटेल शराब के ठेकों की अलाॅटमेंट सफलतापूर्वक मुकम्मल कर ली है। 171 आबकारी समूहों की अलाॅटमेंट संबंधी प्रक्रिया 11 मार्च, 2023 को शुरू की गई थी जो 31 मार्च, 2023 को मुकम्मल हो गई है। विभाग ने 7989 करोड़ रुपये की डिस्कवर्ड लाइसेंस फीस के निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8007.45 करोड़ की डिस्कवर्ड लाइसेंस फीस की रकम प्राप्त कर ली है। आबकारी विभाग ने वर्ष 2023-24 के लिए कुल 9754 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है लेकिन उन्हें भरोसा है कि विभाग 2023-24 के लिए कुल 10,000 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगा।
विज्ञापन




अवैध शराब और तस्करी में 6114 गिरफ्तारियां

अवैध शराब और तस्करी को लेकर पूछे गए सवालों पर वित्त मंत्री ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा सिविल और पुलिस के तालमेल से एक प्रभावशाली प्रवर्तन मुहिम चला रहा है। इसके तहत 1 अप्रैल, 2022 से 8 फरवरी, 2023 तक विभाग द्वारा कुल 6317 एफआईआर दर्ज की गई और 6114 गिरफ्तारियां की गई हैं। इसी अवधि में 1,48,693 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 5,06,607 लीटर लाहन बरामद कर नष्ट की गई।



डिस्टिलरियों में शराब के उत्पादन पर नजर

डिस्टिलरियों की चेकिंग संबंधी सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि यूनिटों में शराब के उत्पादन पर नजर रखने के लिए मास फलो मीटर लगाए गए हैं। डिस्टिलरियों से शराब के उत्पादन और प्रवाह पर नजर रखने के लिए आबकारी भवन में सूचना प्रौद्योगिकी का मजबूत बुनियादी ढांचा और ऑनलाइन रिमोट निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है। नई आबकारी नीति व्यापक निगरानी और नए तकनीकी उपायों के साथ पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी पर रोक लगाने पर भी केंद्रित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें