फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव : पंचकूला बार्डर एरिया का एसीपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब चुनाव के मद्देनजर एसीपी की तरफ से सभी बॉर्डर एरिया की जांच की गई। शहर के आठ अंतरराज्यीय नाकों पर जांच करने के साथ ही वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसीपी मुकेश कुमार और थाना प्रभारी पिंजौर रामपाल ने बार्डर नाकों को चेक किया। इसके अलावा पंचकूला पुलिस की तरफ से नाकों पर अस्थाई चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

पंचकूला से लगती पंजाब की सीमा में भी पुलिस की तरफ से चेकिंग की गई। बार्डर नाकों पर पुलिस 24 घंटे तैनात है। पंजाब की तरफ से आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी ना हो इसके लिए पंचकूला पुलिस, पंजाब पुलिस के साथ मिलकर बार्डर नाकों पर अलर्ट होकर पहले से कड़ी निगरानी कर रही है। इसके अलावा बार्डर नाकों से साथ लगते सीसीटीवी कैमरों द्वारा भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें