चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण से लगातार मौतें हो रही हैं। मंगलवार को भी लुधियाना में 1 संक्रमित की मौत हो गई। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 1.81 प्रतिशत पहुंच गई है। हालात यह हो चुके हैं कि 22 जिले संक्रमण की जद में आ गए हैं। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 64 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
984 हुए एक्टिव केस
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य में 984 सक्रिय मामले पहुंच गए हैं। राज्य में अप्रैल से अब तक 859326 लोगों के संक्रमण की जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं।