फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी रोमांच की हद, पेनाल्टी किक से जीता पीयू स्टूडेंट फुटबॉल क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस शहीद मेमोरियल फॉर स्टेट सीनियर फुटबाल चैंपियनशिप में मंगलवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। पीयू स्टूडेंट फुटबॉल क्लब ने उत्तराखंड फुटबाल क्लब को पेनाल्टी किक से 6-5 के अंतर से हराकर मुकाबला जीता। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-46 में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया। पीयू स्टूडेंट फुटबाल क्लब की ओर से अहमद व साहिल गोल करने में सफल रहे। उत्तराखंड की ओर से विरेंन्द्र ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ट्राइसिटी यूथ यूनाइटेड क्लब ने पीजीजीसी-46 को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से चिराग ने खेल के 41वें मिनट, हरमन ने 61वें और 78वें मिनट में गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। तीसरे मैच में जेएसएम फुटबाल क्लब ने बुडै़ल फुटबॉल क्लब को एकतरफा मैच में 5-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से सुखबीर ने 22वें और 26वें मिनट में दो गोल किए, जबकि विकास ने 61वें मिनट, आयुष ने 69वें और 76वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई। राजेश्वर फुटबाल क्लब ने ब्लू स्टार फुटबाल क्लब को 6-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से वीर ग्रेवाल, आयुष और हितेश ने 2-2 गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें