फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 8 घंटे बिजली की आपूर्ति करे पीएसपीसीएल : कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को किसानों के लिए बिजली की 8 घंटे निर्विघ्न आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बिजली की कमी को पूरा करने के लिए किसी भी कीमत पर राज्य के बाहर से बिजली खरीदने के आदेश भी दिए हैं, ताकि बिजाई के इस सीजन में बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न हो।
विज्ञापन

चालू खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को हिदायत दी कि पीएसपीसीएल को 500 करोड़ रुपये जारी किए जाएं, ताकि महामारी के मद्देनजर पैदा हुए वित्तीय संकट से निपटा जा सके। बैठक में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भरोसा दिया कि उनका विभाग यह फंड बिना देरी के जारी करेगा।
इससे पहले पीएसपीसीएल ने मीटिंग के दौरान जानकारी दी कि महामारी के संकट के दौरान बीते एक साल में उपभोग और राजस्व वसूली में कमी आने के कारण कई वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में फसलों की बिजाई के लिए किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने पीएसपीसीएल को बिजली की कमी पूरी करने के लिए जरूरत पड़ने पर राज्य के बाहर से किसी भी कीमत पर बिजली खरीदने के आदेश दिए हैं, ताकि सरकार किसानों के साथ की गई वचनबद्धता निभा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली आपूर्ति में कोई विघ्न नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें