फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीआरटीसी ठेका मुलाजिमों ने दिया धरना

Thu, 23 Oct 2025 09:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब सरकार के खिलाफ पीआरटीसी के ठेका मुलाजिमों ने वीरवार को बस अड्डे के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। इस मौके पर किलोमीटर स्कीम का विरोध किया गया। मुलाजिमों ने कहा कि स्कीम के तहत निकाला टेंडर रद किया जाए, क्योंकि इसके पीछे सरकार की मंशा सरकारी ट्रांसपोर्ट के निजीकरण की है।
इस स्कीम के तहत प्राइवेट आपरेटरों को बसें डालने के लिए आमंत्रित किया जाता है। पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, कैशियर रमनदीप सिंह, बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पीआरटीसी में अपनी बसें डाले, लेकिन मान सरकार के राज में अब तक एक भी नई बस पीआरटीसी के बेड़े में शामिल नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि पीआरटीसी में पंजाब सरकार की ओर से 17 कैटेगरी को पहले ही मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इसके अतरिक्ति पांच सालों से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रहे हैं। सरकार की तरफ फ्री सफर सुविधा के करीब 1200 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।इस मौके पर सरकार से ठेका मुलाजिमों को पक्का करने की भी मांग की गई। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि
विज्ञापन

पीआरटीसी व पनबस में ठेकेदार सिस्टम के तहत हो रही लूट को रोकने के बजाय बार-बार ठेकेदार बदले जा रहे हैं। पनबस में 4 साल में चौथा ठेकेदार लाया गया है। इससे साबित होता है कि सरकार के चुनाव से पहले किए गए वादे सब झूठे हैं।ठेकेदारों की ओर से कर्मचारियों का तरह-तरह से शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुलाजिमों ने साफ किया कि यदि किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद नहीं हुआ तो 31 अक्तूबर को पंजाब के विभिन्न शहरों में जाम लगाए जाएंगे। तरनतारन में आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रचार किया जाएगा। जिसमें नुकसान की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और मैनेजमेंट की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें