फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले के आरोपियों को बेनकाब करने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो ने 158 करोड़ के घोटाले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने नगर निगम के करीब 158 करोड़ रुपये के एफडीआर मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर असली दोषियों को सामने लाने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष सतिंदर टोनी और प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं शहरी जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रैली चौक से जुलूस निकालते हुए निगम कार्यालय पहुंचे और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सतिंदर टोनी ने आरोप लगाया कि निगम में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। वहीं, मनोज अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई फैसले लिए गए, जिनके दौरान निगम की बड़ी राशि कोटक महिंद्रा बैंक में एफडीआर के रूप में जमा की गई और इसमें गड़बड़ी हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों के करीबी भी जुड़े हो सकते हैं और इसकी गहन जांच जरूरी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की गई। इनेलो नेताओं ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सेवा से हटाया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी, व्यापार सेल जिलाध्यक्ष शिट्टू राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश्वर शर्मा, प्रधान महासचिव भागीरथ प्रजापत, महिला प्रधान महासचिव गीता रानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें