फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी टीचर्स का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा विभाग का पुतला फूंका

Sat, 18 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चयनित जेबीटी अध्यापकों का क्रमिक महापड़ाव पिछले 34 दिनों से जारी है। शुक्रवार को जिला रोहतक के चयनित जेबीटी अध्यापक धरने पर बैठे। जिला रोहतक के चयनित जेबीटी अध्यापकों ने प्रभारी श्रीभगवान डांगी की अध्यक्षता में धरना जारी रखा। धरने के दौरान चयनित जेबीटी अध्यापकों ने शिक्षा विभाग का पुतला फूंका। पात्र अध्यापक संघ के उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने बताया कि हाईकोर्ट से लिखित आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा विभाग चाहता तो इतने समय में शिक्षकों को नियुक्ति दे सकता था। लेकिन शिक्षा विभाग इस मामले पर सुस्त नजर आया है। इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति इन चयनित जेबीटी अध्यापकों का गहरा रोष है। इसी रोष की वजह से अध्यापकों ने  सेक्टर-5 हुड्डा ग्राउंड में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया है। पुतला फूंकते समय इन चयनित जेबीटी अध्यापकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें