चाय बनाकर विरोध प्रदर्शन करते जेबीटी।
- फोटो : अमर उजाला
चयनित जेबीटी अध्यापकों ने महापड़ाव के 26वें दिन धरनास्थल पर चाय बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। सोनीपत जिले के चयनित जेबीटी अध्यापकों ने चाय बनाकर नियुक्ति पत्र की मांग की। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय के माध्यम से देश के सवा सौ करोड़ लोगों की सेवा करने का मौका पाया है। इसी प्रकार वीरवार को चयनित जेबीटी अध्यापकों ने भी अपनी नियुक्ति की मांग को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। वीरवार को सोनीपत जिले का इस क्रमिक पड़ाव में अंतिम दिन था। शुक्रवार से फतेहाबाद तथा सिरसा जिला कार्मिक धरने पर अपनी उपस्थित दर्ज करवाएंगे। जेबीटी अध्यापकों का महापड़ाव 15 मई से पंचकूला (सेक्टर-5) हुड्डा ग्राउंड में जारी है। अध्यापकों का कहना है कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा ।