फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार घिरी मान सरकार: वीसी के अपमान पर हिमाचल प्रदेश में भी विरोध, कांग्रेस बना रही मुद्दा

Wed, 03 Aug 2022 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डॉ. राजबहादुर का हिमाचल प्रदेश में अच्छा खासा रसूख है। सामाजिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के कारण उनका काफी बड़ा दायरा है। वह राजनीतिक गलियारों में अच्छी पैठ रखते हैं।
विज्ञापन
वीसी से दुर्व्यवहार का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वीसी के अपमान को लेकर पंजाब के साथ अब हिमाचल प्रदेश में भी विरोध तेज हो गया है। हिमाचल में चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी इस मामले में बड़ा फैसला कर सकती है। विपक्ष के हमलों से बचने के लिए पार्टी स्वास्थ्य मंत्री से कुर्सी भी वापस ले सकती है। पंजाब में भी कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल वीसी प्रकरण को लेकर सरकार को लगातार घेरे हुए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में विरोध होने के पीछे बड़ी वजह यह भी है क्योंकि डॉ. राज बहादुर मूलरूप से ऊना के रहने वाले हैं। उन्होंने स्पाइनल की पहली सर्जरी भी 1976 में शिमला में कर अपने कैरियर की शुरुआत की थी। 1984 से वह लगातार स्पाइनल और ज्वाइंट हिप रिप्लेसमेंट की सर्जरी कर रहे हैं। अब तक वह 15 हजार से ज्यादा सर्जरी कर चुके हैं।

45 साल के अपने कैरियर में वह 13 बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में काम कर चुके हैं। चूंकि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और आप इन चुनावों को लेकर बेहद गंभीर है। ऐसे में डा. राजबहादुर को लेकर होने वाले विरोध का सामना नहीं करना चाहती। डैमेज कंट्रोल के लिए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उनकी कुर्सी को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ही स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात न कर इस बात के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में वीसी की है अच्छी पैठ
डॉ. राजबहादुर का हिमाचल प्रदेश में अच्छा खासा रसूख है। सामाजिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के कारण उनका काफी बड़ा दायरा है। वह राजनीतिक गलियारों में अच्छी पैठ रखते हैं। आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए कांग्रेस ने राजबहादुर के साथ हुए व्यवहार को इन दिनों प्रदेश में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कई कांग्रेसी विधायकों पूर्व मंत्रियों के साथ डॉ. राजबहादुर के अच्छे संबंध हैं।

दूसरी बार घिरी सरकार
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद यह दूसरा मौका है, जब आप सरकार बुरी तरह से घिरी हुई है। मूसेवाला की हत्या की वजह से आप को संगरूर लोकसभा सीट गंवानी पड़ी। यह सीट मुख्यमंत्री भगवंत मान का गढ़ मानी जाती थी। मूसेवाला की सुरक्षा घटाने के अगले ही दिन कत्ल होने से पंजाब का युवा आप से काफी दूर हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें