पंचकूला। मिट्स एंटरटेनमेंट व डिजिटेक के फाउंडर डायरेक्टर एमके भाटिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार को फिल्म सिटी बनाने व सिंगल विंडो क्लीयरेंस के लिए ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में रंगमंच का कल्चर पिछले 60 साल से है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से यहां के कलाकार अपने करियर को दिशा नहीं दे पाते हैं।
हाल ही में उच्चा पिंड फिल्म व अफसाना खान के गाने पर जबरदस्त प्रस्तुति देने वाली अभिनेत्री पूनम सूद ने कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मगर मुंबई जाकर संघर्ष करने की क्षमता सभी युवाओं में नहीं होती। खासकर लड़कियों को इसमें काफी परेशानी होती है। एमके भाटिया ने कहा कि चंडीगढ़ में कुछ साल पहले भी फिल्म सिटी की परियोजना बनी थी। विवादों के कारण यह परियोजना रद्द हो गई थी। 2014 में भी प्रशासन के अधिकारी शहर में फिल्म सिटी के लिए सांसद का आग्रह स्वीकार नहीं कर पाए थे।