फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा सीटों को फ्रीज करने का प्रस्ताव अलोकतांत्रिक : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा सीटों को अगले 25 साल के लिए स्थिर रखने के कांग्रेस पार्टी के प्रस्ताव को अलोकतांत्रिक बताया है। पार्टी ने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और युवा नेतृत्व के अवसरों के खिलाफ है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों और राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा बंटवारे को अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखने की मांग की। खड़गे ने 2029 से महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की भी मांग की। साथ ही परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का भी प्रस्ताव दिया।
अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह संसदीय और विधायी हलकों को अगली पीढ़ी के लिए कृत्रिम रूप से सीमित करेगा। इससे युवा नेतृत्व के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन



चीमा ने प्रस्ताव पर उठाए सवाल :

दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि 1971 के बाद से लोकसभा सीटें स्थिर हैं। उस समय भारत की जनसंख्या 54.8 करोड़ थी। आज यह बढ़कर लगभग 140 करोड़ हो गई है। अगले 25 साल तक संसद की सीटों को स्थिर रखने की कांग्रेस की मांग लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। निर्वाचन क्षेत्र अब बहुत बड़े हो गए हैं, जिससे प्रभावी प्रतिनिधित्व संभालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें