फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अव्यवस्था की स्थिति है। समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सरकार को मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

रोजाना हजारों मरीजों के अस्पताल पहुंचने से मौजूदा पार्किंग स्थल कम पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि वाहनों को ग्रीन एरिया की सफाई कर वहां भी खड़ा किया जा रहा है। अस्पताल के बाहर सड़क किनारे वाहनों की कतारें लगने से जाम जैसी स्थिति बन रही है और इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पार्किंग की कमी के कारण डॉक्टरों और कर्मचारियों को वाहन दूर खड़े कर पैदल अस्पताल पहुंचना पड़ता है। इसके लिए मल्टीलेवल पार्किंग की आवश्यकता महसूस की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें