फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डी बराड़ गैंग से ताल्लुक रखने वाला प्रापर्टी डीलर बोला, तेरी सुपारी मिली है

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे द्वारा शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत पर पुलिस ने काला सिंह के खिलाफ धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम भी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-6 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 10 जून की सुबह 10.27 बजे व्हाट्सएप कॉल आई है। कॉल करने वाले ने अपना नाम काला सिंह बताया और उसने गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य होने की बात कही। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उसे सुपारी मिली है। इसके बाद डरकर पीड़ित ने व्हाट्सएप कॉल काट दिया। करीब तीन बार आरोपी के मोबाइल पर उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई लेकिन उसे पीड़ित ने रिसीव नहीं किया।
कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से पीड़ित को फोन आया और उसी आरोपी ने पीड़ित को गाली दी और धमकाया। डर के मारे पीड़ित ने फोन काट दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर 7 एसएचओ हरिराम ने बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलकर गोल्डी बराड़ गैंग का नाम बताकर काला सिंह ने धमकी दी है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें