फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी बढ़ाने के वदे पर गैस, डीजल और पेट्रोस के दाम बढ़ा रहे ः प्रो. बल्लभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि मोदी सरकर ने वादा किया था कि ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीडीपी) बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा न करके गैस, डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) लगातार दूसरे माह जून में आरबीआई की 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा को पार कर गया।
विज्ञापन

प्रो. बल्लभ बुधवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि खाने पीने के सामान में महंगाई की दर 5.58 प्रतिशत, कपड़ों में 6.21, दालों में 10.1, परिवहन में 11.56, फलों में 11.82, अंडे में 19.35, फ्यूल एवं लाइट में 12.68 और तेल एवं फैट में महंगाई की दर 34.78 प्रतिशत है। बढ़ती महंगाई के चलते साल, 2020 में भारत में मध्यम आय वर्ग के 3.2 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग में चले गए और 7.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिए गए। इतिहास में पहली बार भारत के 4 मेट्रो शहरों एवं 250 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल के मूल्य प्रति लीटर दाम 100 रुपये पार कर गए हैं। डीजल के दाम भी लगभग देश के सभी शहरों में 89 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।
छह माह में 66 बार बढ़ाई गई पेट्रो, डीजल की कीमतें
उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2021 से 12 जुलाई, 2021 के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें 66 बार बढ़ाई गईं। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के पिछले 7 सालों में पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज व सेस से 25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 7 सालों में एक्साइज़ शुल्क पेट्रोल पर 247 प्रतिशत और डीजल पर 794 प्रतिशत बढ़ाया गया है। एक्साइज़ शुल्क में पिछले 7 सालों में पेट्रोल पर 23.42 रु. प्रति लीटर और डीजल पर 28.24 रु. प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें