फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: -अग्रवाल सभा में महिला और युवा विंग के गठन का किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

एक नवंबर को होंगे चुनाव, करीब 13 साल बाद मतदान से प्रतिनिधि चुनेंगे समाज के सदस्य

पंचकूला। अग्रवाल सभा पंचकूला के चुनाव को लेकर प्रधान पद के उम्मीदवार जगमोहन गर्ग ने महिला विंग और युवा विंग का गठन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को समाजसेवा से जोड़ना और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सभा से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

जगमोहन गर्ग ने बताया कि उनकी टीम समाजहित में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने के साथ सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, महासचिव पद के उम्मीदवार मुकेश बंसल ने भी समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया। एक नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। समर्थकों के अनुसार, करीब 13 साल बाद समाज के सदस्यों को मतदान के माध्यम से अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल रहा है, जिससे चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


अग्रवाल सभा के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए जगमोहन गर्ग, सुभाष सिंगला, मुकेश बंसल, सतीश कुमार अग्रवाल, डॉ. राजेश बिंदल, राकेश गोयल, विकास भोजिया, बजरंग दास सिंगला, प्रवीण गर्ग, मुकेश गोयल, संदीप गर्ग, प्रदीप बंसल, दिनेश कुमार मित्तल, श्रवण कुमार सिंगला, महेंद्रपाल बंसल, अमित गोयल, अतुल गर्ग और जयराजा गर्ग मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें