फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में पोस्ट ऑफिस होने से दिक्कत, डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर के रायतन क्षेत्र के दर्जनों गांवों सहित हिमशिखा कॉलोनी, ईशरनगर आदि का पोस्ट ऑफिस सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर परिसर में स्थित है। इस कारण गेट पर सुरक्षा चेकिंग के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को पेश आ रही असुविधा को लेकर प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस एवं अंबाला प्रभारी पवन कुमारी शर्मा ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर के डीआईजी सुनील थोर्पे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीआईजी को ज्ञापन के माध्यम से लोगों को पेश आ रही परेशानी से अवगत करवाया।
उन्होंने मांग की कि पोस्ट ऑफिस की कोई खिड़की परिसर की बाहरी दीवार के साथ निकलवा दी जाए या कोई बूथ प्रवेश गेट के साथ लगवा दिया जाए जो पोस्ट ऑफिस कर्मियों की ओर से संचालित किया जाए। इससे लोगों को सीआरपीएफ कैंपस में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीआईजी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा की मिली सौगात
पवन कुमारी ने बताया कि सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील थोर्पे ने बताया कि सीआरपीएफ देश की सेवा के साथ साथ समाज की सेवा में भी सदैव अग्रणी रहता है। इसी के तहत अब सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पिंजौर ने आसपास के इलाके के लिए किसी भी इमरजेंसी में रात के समय अस्पताल जाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू की है। अब कोई भी सीआरपीएफ के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 74047-59025 पर फोन करके एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें