फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमडीसी प्लॉट घोटाले की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों और प्रॉपर्टी डीलरों से होगी पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-2 और 6 में ओस्टीज कोटा के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के प्लॉट आवंटन घोटाले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तेज कर दी है। हरियाणा टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चीफ अकाउंट्स ऑफिसर एवं एचएसवीपी के तत्कालीन अकाउंट्स ऑफिसर सुरजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब कई अधिकारियों और प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
जांच में सामने आया है कि वर्ष 1993 की एचएसवीपी नीति की अनदेखी कर कथित तौर पर अपात्र आवेदकों को एमडीसी सेक्टर-2 और 6 में करोड़ों रुपये मूल्य के प्लॉट आवंटित किए गए। आरोप है कि बाद में इन प्लॉटों को प्रॉपर्टी डीलरों की मिलीभगत से बेच दिया गया।
विज्ञापन

एसीबी के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी से लेकर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि नियमों के विपरीत आवंटन की प्रक्रिया में किन-किन लोगों की भूमिका रही।
विज्ञापन

वहीं, मामले में नामजद दो फरार प्रॉपर्टी डीलरों की तलाश में एसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें