एडमिशन शेड्यूल जारी होने के बाद सीटों की जानकारी न देने पर शिक्षा विभाग ने डेट बढ़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर एडमिशन का सर्कुलर भले ही जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी निजी स्कूल दाखिले के लिए सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं भेज रहे हैं। इस कारण शिक्षा विभाग ने एडमिशन की डेट बढ़ा दी है।
शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र के एडमिशन के लिए शिक्षा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हरियाणा सरकार की आरे से शिक्षा के अधिकार के तहत 25 फीसदी एडमिशन की बात कही गई है। इसमें सभी स्कूलों को एक माह पहले सर्कुलर भेजा गया था। सर्कुलर भेजे जाने के बाद भी स्कूलों ने विभाग को शिक्षा के अधिकार के तहत 25 फीसदी सीटों की जानकारी नहीं दी। वहीं एडमिशन के लिए 11 अप्रैल तक एडमिशन के लिए डेट बढ़ा दी गई है। स्कूलों की इस तरह की मनमानी के बाद भी शिक्षा विभाग ने नोटिस तक नहीं भेजा। इस तरह के हालात पंचकूला, कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी के स्कूलों में हालात बने हुए हैं।
अभी तक निजी स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं
पंचकूला पेरेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन भारत भूषण बंसल ने बताया कि शहर के स्कूल नियमों को ताक पर रख रहे हैं। शिक्षा के अधिकार के तहत 25 फीसदी सीटों पर दाखिला नहीं दिया गया है। इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
कोट -
शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के अधिकार के तहत अभी एडमिशन की डेट 11 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। अगर प्राइवेट स्कूल इसकी जानकारी नहीं देंगे तो उन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग