फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में चल रहे प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को एनसीपीसीआर की हिदायतोंं के अनुसार चलाया जाना चाहिए। पंचकूला के डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि ncpcr.gov.in पर प्ले वे स्कूलों के लिए हिदायतें उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में चल रहे प्राइवेट प्ले वे स्कूलों का एनसीपीसीआर की हिदायतों की पालना सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जाना अनिवार्य है। जिला के जिन प्राइवेट स्कूलों ने पंजीकरण नहीं करवाया है, वे जल्द अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता नेहरा महिला एवं बाल विकास को सक्षम अधिकारी प्राधिकृत किया गया है। इसके अलावा खंड परियोजना अधिकारी नजदीक व्हाइट हाउस पिंजौर, नजदीक पीएनबी बैंक मोरनी, नजदीक पुराना किला, रायपुररानी एवं अंबाला रोड बरवाला के कार्यालय से संपर्क स्थापित कर संबंधित ब्लाक में प्रस्ताव जमा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें