फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शव ठिकाने लगाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार दिलाने के बजाय शव को ठिकाने लगाकर साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चालक रंजीत निवासी अंबाला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में अब तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 7 जून को चरणजीत सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोडिंग टैंपो चालक उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया, लेकिन बाद में उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने कई अस्पतालों में तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली। बाद में गांव चौकी ग्रिड क्षेत्र के पास नीली तिरपाल में लिपटा उनका शव बरामद हुआ। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान पहले नेमचंद और उसके पुत्र शंकर को गिरफ्तार किया गया था। अब मुख्य आरोपी चालक रंजीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें