फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जंग-ए-आजादी मेमोरियल केस में मामला रद्द करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार जालंधर के करतारपुर में बने जंग-ए-आजादी मेमोरियल में कथित धोखाधड़ी संबंधी केस में पूर्व राज्यसभा सदस्य बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे को रद्द करने जा रही है। यह जानकारी हमदर्द की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी है।
विज्ञापन

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मई 2024 में हमदर्द, आईएएस अधिकारी विनय बबलानी सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप था कि 25 एकड़ में बने इस मेमोरियल की निर्माण प्रक्रिया में ठेकेदारों को अधिक भुगतान कर राज्य को 27.23 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया गया। यह स्मारक 2018 में पूर्ण हुआ था और हमदर्द, जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।
न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया ने कहा कि राज्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की रद्दीकरण रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे चार सप्ताह के भीतर अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। याचिका में हमदर्द ने आरोप लगाया कि पत्रकारिता में सिद्धांतों से समझौता न करने और सरकारी प्रचार को समाचार के रूप में प्रकाशित न करने के कारण उन्हें विवाद में घसीटा गया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हमदर्द की पत्रकारिता और साहित्यिक प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्हें स्मारक से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन मौजूदा सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध में उनके खिलाफ गैर-कानूनी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें