फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की तैयारी : किसानों की राज्यस्तरीय बैठक आज, रैली की तैयारियों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। किसानों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पिंजौर में होगा। पिंजौर के गांव मानकपुर ठाकुरदास में होने वाली किसानों की इस जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढ़ूूनी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन करेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टोल प्लॉजा चंडीमंदिर में जिलाध्यक्ष भाकियू नरेंद्र सिंह नयागांव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक प्रधान गुरजेंट सिंह, उप प्रधान कुलविंद्र सिंह, यूवा प्रधान हुस्न, गुरमेल सिंह गेला, कैशियर भीम सिंह, गुरदीप सिंह गोला, दिलवारा सूरजपुर, तेजिंद्र सिंह, तरनजीत सिंह, गुरदास सिंह सरपंच अलीपुर ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर की रैली के लिए नीति तैैयार की जाएगी। इसके अलावा कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन को मजबूती और तेजी लाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित राकेश टिकैत की बैठक में ब्लॉक प्रधान गुरजेंट सिंह की अगुवाई में किसानों का जत्था शामिल हुआ। जत्थे में गुरमुख सिंह सकेतड़ी, कुलविंद्र सिंह बसौला, राजेंद्र कौर, नंदनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें