फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रमोद वत्स बने सीए संघ-आईसीएआई चंडीगढ़ के नए चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़़। सीए प्रमोद वत्स सीए संघ - दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) चंडीगढ़ शाखा के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। यह सीए संघ चंडीगढ़ शाखा के अधीन चंडीगढ़ और ट्राइसिटी क्षेत्र के 3400 से अधिक सदस्यों और लगभग 4500 सीए सदस्यों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन

पिछले महीने हुए चुनाव में वत्स को सबसे अधिक वरीयता वोट मिले। वत्स लगभग दो दशक से भी अधिक सीए प्रोफेशन का अनुभव रखते हैं। इस नियुक्ति से पूर्व वे इसी शाखा में 2013-14 में कोषाध्यक्ष, 2015-16 और 2023-24 में सचिव और 2024-25 में उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सीए वत्स की नियुक्ति के अतिरिक्त, शाखा की कार्यकारी समिति का विस्तार किया गया है। इसमें सीए साहिल गर्ग को उपाध्यक्ष, रचित गोयल को सचिव, प्रतीक पुरी को कोषाध्यक्ष, शुभम मोंगा को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन निकासा का चेयरमैन नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन

अन्य समितियों का भी किया गठन
इन नियुक्तियों के अलावा अन्य समितियों का भी गठन किया गया है। इसमें सीए साहित मित्तल को डायरेक्ट टैक्स कमेटी का चेयरमैन, अमनजोत को इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी का चेयरमैन, अशीषा मित्तल को वुमन इंपावरमेंट कमेटी की चेयरपर्सन और संजीव कुमार वत्स को आई कमेटी एंड न्यूज लेटर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें