फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः पंजाब में कर्फ्यू के कारण खेतों में अटकी आलू, मटर, टमाटर की फसलें, किसान निराश

Thu, 26 Mar 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब का किसान
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) में पंजाब में मौजूदा कर्फ्यू की स्थिति के बीच राज्य सरकार से मांग की है कि वह किसानों और मजदूरों को खेतों में काम करने की अनुमति दें। यूनियन के महासचिव हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने बुधवार को कहा कि इस समय खेतों में आलू मटर और अन्य सब्जियों की फसलें पककर तैयार है लेकिन उन्हें संभालना और कोल्ड स्टोर तक पहुंचाने का काम रुक गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के कारण किसानों के अलावा खेत मजदूर भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे और यह फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं फसलों से अगले साल के लिए बीज भी तैयार होता है और इसे समय पर कोल्ड स्टोर में पहुंचाना बहुत जरूरी हो चुका है। मैंने कहा कि इन नगदी फसलों का सीजन 31 मार्च तक है और खेतों में हजारों टन आलू ,मटर , टमाटर व अन्य सब्जियों के ढेर लग चुके हैं।

इन्हें संभालने के लिए 1 महीने का समय लग सकता है लेकिन समय पर लेबर न मिली तो यह फसलें खेतों में ही खराब हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 10 अप्रैल से गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है और उससे पहले खेतों को तैयार करना भी जरूरी है। लघु वालों ने कहा कि प्रशासन ने कोल्ड स्टोर भी बंद करवा दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि कोल्ड स्टोरों को खुलवाया जाए ताकि किसान अपनी फसलें और बीज स्टोर कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों को ट्राली लेकर कोल्ड स्टोरों तक आने जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आलू की मौजूदा फसल को ना संभाला गया तो यह है पूरी तरह खराब हो जाएगी और अगले साल के लिए बीज भी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें