फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑफिस जा रहे पोस्ट ऑफिस कर्मी को कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली चौक के पास पीछे से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चालक चला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित रैली चौक के पास सुबह एक्टिवा से ड्यूटी पर जा रहे पोस्ट ऑफिस कर्मी को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार दिलबाग सिंह घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं।
पीरमुछल्ला निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे एक्टिवा से सेक्टर-15 स्थित पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रैली चौक के पास पहुंचते ही पीछे से आई एक्सयूवी ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलबाग के अनुसार, एक्सयूवी चालक उन्हें सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल लेकर गया और भर्ती कराने के बाद वहां से चला गया। उन्होंने पुलिस को वाहन का नंबर उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें