फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फॉरेंसिक डॉक्टर न होने से कालका में नहीं हो सका पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूरन शव सेक्टर-6 अस्पताल किया रेफर, कालका सीएचसी में विशेषज्ञ की अनुपलब्धता बनी बाधा
विज्ञापन

शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेजकर कराया गया पोस्टमार्टम
चंदन मिश्र
पंचकूला। पिंजौर स्थित अमरावती एंक्लेव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण कालका में नहीं हो सका। मजबूरन शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर करना पड़ा। शनिवार को पुलिस और परिजन पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां फॉरेंसिक विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
मृतक के परिजन शुक्रवार को हैदराबाद से पिंजौर पहुंचे थे। वे शनिवार को पोस्टमार्टम फॉरेंसिक एक्सपर्ट से करवाना चाहते थे, लेकिन सीएचसी कालका में फॉरेंसिक डॉक्टर न होने के कारण शव को पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमरावती एनक्लेव में युवक का शव उसके किराए के कमरे से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था। मृतक हाल ही में हैदराबाद से नौकरी के लिए यहां आया था और अकेला रह रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसके सहकर्मी ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर खोला। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। युवक के हाथ और सिर पर चाकू से कई वार के निशान मिले, जबकि कमरे की दीवारों और फर्श पर खून फैला हुआ था। दीवार पर खून से कुछ लिखा भी मिला, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। अमरावती चौकी इंचार्ज एसआई प्रीतम सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है। संवाद

कोट:
सीएचसी कालका में फॉरेंसिक डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। इस कारण शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, जहां नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया।
-राजीव नरवाल, एसएमओ, सीएचसी कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें