फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कई गुना बढ़ी आबादी, अब भाखड़ा से ज्यादा पानी की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला को चाहिए 110 मिलियन लीटर, मिल रहा है सिर्फ 45
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पहल पर पंजाब को जाएगा प्रस्ताव

आदित्य शर्मा

पंचकूला। पंचकूला को प्रतिदिन 110 मिलियन लीटर (एमएलडी) पानी की जरूरत है, जबकि अभी केवल 45 मिलियन लीटर पानी से ही शहर की पूर्ति हो रही है। यानी जरूरत का आधा पानी भी पूरा नहीं हो पा रहा है। गर्मियों में यह कमी और अधिक बढ़ जाती है। इस कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंचाई विभाग को भाखड़ा बांध से और पानी की आपूर्ति के लिए पंजाब सरकार के पास प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सिंचाई विभाग और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण मिलकर इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं।

पीएमडीए के चीफ इंजीनियर के मुताबिक एक महीने में पंचकूला महानगर प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के बीच दो बैठकें हो चुकी हैं। सिंचाई विभाग पंजाब सरकार से लगातार संपर्क में है। मुख्यमंत्री भी लगातार प्राधिकरण से पानी की आपूर्ति की जानकारी ले रहे हैं। दोनों विभागों के अधिकारियों का मानना है कि इस सकारात्मक पहल से पंचकूला को और पानी जल्द मिल सकता है। हालांकि, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर की तरफ से प्रस्ताव के बारे ताजा जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने मुख्यमंत्री के साथ हुई संयुक्त बैठक में 45 मिलियन लीटर आपूर्ति को बढ़ाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई है। वर्तमान में 90 मिलियन लीटर से ज्यादा पानी की जरूरत है। अभी पंचकूला को कजौली जलघर, कौशल्या बांध और करीब 200 नलकूपों से पानी दिया जा रहा है। नलकूपों पर अधिक निर्भरता से भूजल स्तर पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए नहरी पानी का कोटा बढ़ना जरूरी माना जा रहा है।

पंचकूला को पानी कहां से

कजौली जलघर से : 18 क्यूसेक नहरी पानी

कौशल्या बांध से : 18 क्यूसेक पानी

नलकूप : करीब 200

साल 1983 में तत्कालीन केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने तय किया था कि भाखड़ा नहर के पानी से पंजाब सरकार चंडीगढ़ के जरिये रोजाना 18 क्यूसेक पानी देगी। 43 साल पुराना फैसला अब तक लागू है और पंचकूला को कजौली जलघर के जरिये 18 क्यूसेक पानी मिल रहा है। तब से अब तक शहर की आबादी कई गुना बढ़ गई है, लेकिन कोटा वहीं का वहीं है।

43 साल पुराना फैसला

साल 1983 में गृह मंत्रालय ने तय किया

चंडीगढ़ के जरिये 18 क्यूसेक पानी पंचकूला को मिलेगा

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के बीच हुआ था अंतरराज्यीय समझौता

यह फैसला चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के बीच हुए अंतरराज्यीय समझौते के तहत हुआ था। इसी के तहत चंडीगढ़, मोहाली, चंडीमंदिर और पंचकूला को भाखड़ा का नहरी पानी मिल रहा है। पंचकूला को नहरी पानी साल 2015 से मिलना शुरू हुआ, क्योंकि पंचकूला से चंडीगढ़ के सेक्टर-39 जलघर तक पाइपलाइन और जल उठान प्रणाली तभी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पैसों से पूरी हो पाई थी।
विज्ञापन


नहरी पानी कब से मिला

साल 2015 से नहरी पानी मिलना शुरू हुआ

सेक्टर-39 जलघर तक पाइपलाइन पूरी होने के बाद

इसके बाद इतना ही यानी 18 क्यूसेक पानी कौशल्या बांध पिंजौर से मिलने लगा। तकनीकी कारणों से बांध का पानी साल के 365 दिन नियमित रूप से पंचकूला को कभी नहीं मिल पाया। अगर भाखड़ा से कोटा बढ़ जाता है तो नलकूपों पर निर्भरता घटेगी, भूजल बचेगा और शहर को नियमित पानी मिलेगा। अब सबकी नजर पंजाब सरकार के जवाब पर टिकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें