सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी हैं। यहां आने वाले मरीजों को हर बार सात दिन बाद आने के लिए कह दिया जाता है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तिमारदारों को अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण प्राइवेट अस्पतालों के पास जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित इमरजेंसी के मरीज हो रहे हैं।
इनमें कई मरीज तो चलने-फिरने में लाचार होते हैं। ऐसी हालत में उन्हें निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड करवाने में बहुत परेशानी होती है।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान मरीजों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाना बहुत महंगा पड़ता है।
इस पर अस्पताल प्रबंधन का कहना हैं कि पिछले शनिवार को ही अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए लिए बजट भेजा जा चुका हैं। मशीन ठीक करना अब कांट्रैक्टर पर निर्भर करता है।
आठ अक्टूबर को भी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब थी। उस वक्त कह दिया गया कि 15 अक्टूबर को आना। आज आने पर कह दिया गया है कि अगले सप्ताह आना।
संगीता, निवासी मनसा देवी कांप्लेक्स पंचकूला।
अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। अगले सप्ताह अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया गया हैं। हालत नाजुक होने के कारण अब निजी अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा।
पूनम और धरमपाल, निवासी रामगढ़ पंचकूला।
अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हैं, दुबारा अल्ट्रासाउंड के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है।
संध्या, सेक्टर पंचकूला।
शनिवार को ही बजट पास कर कांट्रेक्टर को भेजा जा चुका है, पर अब तक नहीं आए हैं। अब उन पर डिपेंड करता हैं कि वह कब आकर मशीन सही करेंगे।
उषा गुप्ता, पीएमओ, जनरल अस्पताल पंचकूला।