फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रदूषण और बदलते माैसम की मार से बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज, डॉक्टर बोले-मास्क पहनकर निकलें बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 226 पहुंच गया है। प्रदूषण और बदलते मौसम में सुबह-शाम की ठंड का असर स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। अस्थमा के मरीजों के साथ अब खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या तेजी से बढ़ गई है। सिविल अस्पताल की जनरल मेडिसिन, सांस रोग और फ्लू ओपीडी मेंं रोजाना दो सौ मरीज आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर बजुर्ग और बच्चे हैं। अधिकतर को खांसी और साथ में गले में खराश, जुकाम, और सांस लेने में परेशानी की शिकायत है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि बाहर बिना मास्क के नहीं जाएं।
विज्ञापन


एमडी मेडिसिन डॉ. मानव ने बताया कि मौसम बदलने के बाद सबसे अधिक मरीज खांसी, गले में दर्द के आए हैं। इसके अलावा मरीजों के सांस फुलने की संख्या भी अधिक हो गई है। जहां रोजाना मरीजों की ओपीडी तीन सौ की होती है, वह बढ़कर साढ़े तीन सौै हो गई है।


इस तरह से बरतें सावधानी

धुल, धुएं और प्रदूषण के संपर्क में आने से बचें।
-अगर बाहर की हवा खराब हो तो घर की खिड़कियों केा बंद रखें।
-एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें और नियमित रूप से सफाई करें।

- चिकित्सक के सुझाव पर नियमित रूप से दवा लें और सांस की दिक्कत होने पर इन्हेलर साथ रखें।
- सुबह की सैर और एक्सरसाइज से फिलहाल परहेज करें।
- मोमबत्ती, अगरबत्ती और मच्छर कॉइल से निकलने वाले धुएं से बचें।
- धूम्रपान बिल्कुल न करें, क्योंकि यह फेफड़ों की क्षमता को और कम करता है।
जैसा पंचकूला एमडी मेडिसिन डॉ. मानव ने बताया


कोट -

अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें