फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: समाधान शिविर में आकर समस्याओं का समाधान कराने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने गांव रिहोड़ के पंकज की रिहोड़ से बरवाला तक सड़क की मरमत, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर कारवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने समाधान शिविर में 5 लोगों की समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला विकास एव पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें