डीसीपी हिमाद्री कौशिक अधिकारियों को संबोधित करती हुईं। संवाद
पंचकूला। नए वर्ष के पहले सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना, चौकी और ट्रैफिक इंचार्ज पंचकूला को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को कहा है। नए साल के मद्देनजर तीन सौ पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पांच राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
26 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे जबकि आठ ड्रंकन नाके लगाए जाएंगे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नए वर्ष के पहले 31 दिसंबर की रात और लोग पहाड़ी क्षेत्र मोरनी व अन्य पर्यटक स्थलों पर जाते हैं। इन स्थानों पर शराब और नशे का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कानून व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दंगा विरोधी उपकरणों और कैमरे के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा आवारा किस्म के नौजवान युवकों, हुल्लड़बाजों और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के कहा है कि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नए वर्ष पर माता मनसा देवी व काली माता मंदिर कालका में काफी संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं। ऐसे में सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सड़क किनारे वाहन खड़ा किया तो उठा लेंगे
एसीपी ट्रैफिक सुखरपाल सिंह ने बताया कि गलत लेन में वाहन चलाने, नो पार्किंग में वाहन पार्क करने और ओवरटेक करने के चक्कर में काफी सड़क हादसे होते हैं। वाहन चालकों से अपील करते हैं कि यातायात नियमों का पालना करें। सड़क किनारे वाहन पार्क किया तो क्रेन से तुरंत उठा लिया जाएगा।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: