फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जहरीली शराब से संबंधित अप्रिय घटनाओं की संभावना को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। यह अभियान 1 से 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पुलिस बहुआयामी रणनीति तैयार कर अवैध शराब बनाने या तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। रणनीति के तहत सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त खुफिया सूत्र तैनात कर अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध व नकली शराब के निर्माण सहित बिक्री व तस्करी पर निगरानी के लिए विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी समन्वय बनाते हुए जिला व मंडल स्तर पर संयुक्त जांच करेंगे। पूर्व में इस तरह के अवैध धंधों में संलिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें