फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 3 नाबालिगों और 2 युवतियों को ढूंढा, परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजाैर/रामगढ़। पंचकूला पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अत्यधिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों और दो युवतियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया है। इस समय पर की गई कार्रवाई के कारण सभी पांचों को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सका, जिससे उनके परिवारों ने राहत की सांस ली। पिंजौर क्षेत्र में, पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से नाराज तीन नाबालिग दोस्तों के देर रात घर से निकल जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं, रामगढ़ क्षेत्र में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों को खोज निकाला। एक 30 वर्षीय युवती, जो बिना बताए चंडीगढ़ चली गई थी, उसे 1 जुलाई को बरामद कर परिवार को सौंपा गया। दूसरी 24 वर्षीय युवती, जो 29 जून को घर से कुरुक्षेत्र चली गई थी, उसे भी पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया।
विज्ञापन

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लापता व्यक्तियों से जुड़ी हर सूचना पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और सूचना मिलते ही टीमें बिना समय गंवाए तलाश अभियान शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें