फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में एसआईटी की टीम ने आरोपी अमित कुमार निवासी गांव अलीवा जींद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि अब तक 57 आरोपियों केे गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से पुलिस को सौंपे रिकार्ड में सामने आया कि अमित कुमार की जगह दूसरे ने लिखित परीक्षा दी थी। इसके बाद जब उन्हें सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में दौड़ने के लिए फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। आरोपी अमित फिजिकल टेस्ट देने नहीं आया। इस पर पुलिस ने उसे दबिश देकर उसको गिरफ्तार किया है। एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है जो भी आरोपियों के नाम सामने आएंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें