फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया अभियान, कई होटल किए चेक

विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए शहर के होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर के होटल, रेस्टोरेंट और बार सहित अन्य पब्लिक प्लेस पर पुलिस ने अभियान चलाकर चेकिंग की। पंचकूला डीसीपी के निर्देशानुसार पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबा, धर्मशाला और गेस्ट हाउस की चेकिंग की। पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि बिना आईडी कार्ड के किसी को कमरा नहीं दिया जाए।
विज्ञापन

अगर किसी की संदिग्ध गतिविधि हो तो पुलिस कंट्रोल नंबर पर फोन करें। शहर के असामाजिक तत्वों पर पुलिस निगरानी रखेगी। पंचकूला पुलिस के उपायुक्त मोहित हांडा ने कहा कि शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है, तो उससे दूर रहें, क्योंकि इसमें कोई बम या विस्फोटक पदार्थ हो सकता है।
ऐसी लावारिस वस्तुओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें। समय रहते अप्रिय घटना होने से बचा जा सके। पंचकूला पुलिस ने रात में पेट्रोलिंग कर सभी जगह जांच की। सभी होटल के कर्मचारियों की वेरिफिकेशन भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें