फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बधनी कलां में पुलिस का नशा रोकथाम सेमिनार

Wed, 29 Oct 2025 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोगा अजय गांधी, आईपीएस, के दिशा-निर्देशों अनुसार थाना बधनी कलां के प्रभारी एसआई राज सिंह की अगुवाई में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बधनी कलां में नशा रोकथाम और सामुदायिक भलाई विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

एसआई राज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है और इसका असर परिवार तथा समाज पर भी गहराई से पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेफ पंजाब एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उन्हें हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर नशा तस्करों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की शिकायत के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। सेमिनार के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें