फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वाहनों पर जाति-धर्म लिखने वालों पर पुलिस की सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में मंगलवार को शहरभर में विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न उल्लंघनों के 219 चालान काटे गए।
विज्ञापन

अभियान के तहत लेन चेंज करने के 28, गलत नंबर प्लेट के 6, प्रेशर हॉर्न के 1 और वाहनों पर जातिसूचक या धार्मिक शब्द लिखने के 2 चालान काटे गए। इनमें 37 ऑफलाइन और 182 ऑनलाइन चालान शामिल हैं।
डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पंचकूला पुलिस यातायात नियमों को लेकर पूरी तरह सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन पर जाति, धर्म या समुदाय से जुड़े शब्द या प्रतीक लगाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी आहत करता है।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर चलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और अपने वाहनों से ऐसे शब्द या प्रतीक तुरंत हटा दें। डीसीपी ने चेतावनी दी कि दोबारा गलती करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं। इस विशेष अभियान का नेतृत्व सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार ने किया। अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात अनुशासन और सामाजिक समरसता बनाए रखना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें