फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में शामिल विदेशी युवतियों का पासपोर्ट वीजा रिकॉर्ड नहीं खोज पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-12 में मंगलवार को देह व्यापार का पर्दाफाश कर पुलिस अपनी पीठ भले ही थपथपा रही है, लेकिन पुलिस पकड़ी गई चार विदेशी महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा का रिकॉर्ड 24 घंटे बाद भी खोज नहीं हो पाई। पुलिस लगातार चार विदेशी लड़कियों का रिकॉर्ड खंगालने में लगी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा। इसके लिए पुलिस एंबेसी से संपर्क करने में जुटी है। वहीं, पुलिस कोठी किराये पर लेने वाले आरोपी अशोक चौहान की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

इस मामले के आरोपी किरायेदार की तलाश और विदेशी युवतियों की पहचान के लिए पंचकूला पुलिस ट्राइसिटी के कई होटलों में जांच के लिए गई। पुलिस ने बुधवार को चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कई होटलों में युवतियों की पहचान के लिए जांच की। इन होटलों के मैनेजर से पूछताछ की और यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन तीनोें उजबेकिस्तान और एक तुर्की की युवती के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी।
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि पंचकूला प़ुलिस की ओर से शहर में की जा रही गश्त कमजोर है। पुलिस सेक्टर की कोठियों में रहने वाले किरायेदारों और मकान मालिक की वेरिफिकेशन नहीं कर रही है। इस कारण पंचकूला और आसपास के इलाके में लगातार देह व्यापार के मामले सामने आ रहे हैं। मोरनी में भी यही हाल है, और सभी का रिकॉर्ड नहीं होने के कारण आरोपियों को पकड़ने में पुलिस फेल भी होती है। इस कारण अपराधियों के हौसले भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

कोट..
शहर के सेक्टर-12 में पकड़े गए देह व्यापार के आरोपियों के बाद पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से सभी दस्तावेज इकट्ठे किए जा रहे हैं। इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

-राजकुमार कौशिक, एसीपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें