फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का दावा, हरियाणा में 20.46 प्रतिशत घटा महिला अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने दावा किया है कि हरियाणा में इस साल पहले छह महीनों के तहत प्रदेश में महिला अपराध में 20.46 प्रतिशत की कमी आई है। दुष्कर्म के मामले भी 18.18 प्रतिशत तक कम हुए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि इस साल जनवरी से जून तक महिलाओं के खिलाफ अपराध को सुलझाने की दर भी हाई रही है। पुलिस द्वारा दुष्कर्म के करीब 99 प्रतिशत मामलों को, अपहरण के 85.33 प्रतिशत तथा छेड़छाड़ के 96.63 प्रतिशत मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। इस साल अभी तक दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, अपहरण, छेड़छाड़, आदि से संबंधित कुल 4893 मामलों दर्ज हुए जो वर्ष 2019 की इसी अवधि में दर्ज 6153 मामलों की तुलना में 1259 कम रहे। उनके अनुसार राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी संचालित निवारक उपायों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें