कालका। शनिवार को कालका-हिमाचल बार्डर (टिपरा बाईपास) के समीप पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई। नाके पर कालका एसएचओ कमलजीत सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन भी नाके का निरीक्षण करने पहुंचे ओर पुलिस को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बाईपास पुलिस छावनी में तब्दील दिखाई पड़ा।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा एवं डीजीपी हरियाणा के आदेशो के अनुसार इंटर स्टेट बाॅर्डर पर नाके मजबूत किए जा रहे हैं। बताया कि बार्डर पर नाकाबंदी मजबूत करने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को ओर पुख्ता करना, नशा तस्करी पर सख्त नकेल कसना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।