पंचकूला। वार्ड नंबर-4 से पार्षद सोनिया सूद ने सेक्टर-10 में वैष्णो ढाबा के पास बने दशकों पुराने सार्वजनिक शौचालय के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर की। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन उमेश सूद, केसी जिंदल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल, प्रमोद गोस्वामी, सुरिंदर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।