चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर में 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 9.9 किलो हेरोइन, 1.5 किलो अफीम और 11.23 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पकड़े गए कुल नशा तस्करों की संख्या 17,282 हो गई है।
स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 90 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के अधीन 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की शमूलियत वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 469 स्थानों पर छापे मारे। इसके चलते राज्य भर में 80 एफआईआर दर्ज की गई। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 499 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।