फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस और ड्रग विभाग ने केमिस्ट शॉप की पड़ताल की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। पुरानी गोगा माड़ी के समीप स्थित एक केमिस्ट शॉप पर ड्रग कंट्रोलर उमेश चंद्र और कालका एसएचओ हरीराम की अगुवाई में छापा मारा गया। सोमवार को करीब 40 मिनट चली कार्रवाई में ड्रग कंट्रोलर ने दवाइयों सहित रिकॉर्ड की पड़ताल की।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर उमेश चंद्र ने बताया कि कालका पुलिस को सूचना मिली थी गोगा माड़ी स्थित एक केमिस्ट शॉप पर नशीली दवाइयां मिलती हैं। इसके बाद वे पुलिस के साथ वहां जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार का कोई एनडीपीएस का आइटम नहीं मिला। कालका थाना प्रभारी हरी राम ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि जिन दवाइयों के बेचने पर सरकार ने पाबंदी लगाई है, वे केमिस्ट शॉप पर बेची जा रही हैं। एसएचओ ने बताया कि ड्रग विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां पर किसी प्रकार की कोई नशीली दवाई नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें